फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड

टोहाना नगर परिषद कार्यालय में डोर टू डोर कचरा उठान के टेंडर को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ हनीश कुमार के नेतृत्व में टीम डंपिंग प्वाइंट पर पहुंची। टीम करीब छह घंटे से नगर परिषद में टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस दौरान टीम को जांच में काफी कमियां मिली है, जिसके अनुसार आगामी कार्रवाई करने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सीएम फ्लाइंग टीम टोहाना नगर परिषद एरिया में बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर पहुंची। जहां स्थिति का जायजा लिया गया तथा वहां काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की गई। इसके बाद टीम ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर को लेकर पूरा रिकॉर्ड तलब किया। नगर परिषद के जेई हवासिंह द्वारा टीम को जानकारी उपलब्ध करवाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट हनीश कुमार ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर को लेकर सीएम फ्लाइंग द्वारा जांच की जा रही है। नगर परिषद में पहुंचकर रिकॉर्ड मिलान किया गया है। डोर टू कचरा के डंपिंग प्वाइंट और कचरा के लिए तय किए गए धर्मकांटे पर वीडियोग्राफी नहीं हो रही थी। यह भी त्रुटि पाई गई है। बाकी टीम जांच रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौपेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें