फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Sep 2025 06:34 PM IST

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन कर लंबित मांगों पर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीटीएम प्रीति रावत को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व शहरी निकाय मंत्री द्वारा किए गए समझौतों को अब तक लागू नहीं किया गया है। हाल ही में मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया था, लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में स्थायी कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है, जिससे कार्यभार असंतुलित हो गया है। सफाई अभियान के नाम पर कर्मचारियों से बिना पर्याप्त संसाधनों के काम लिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें