फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, शुरू किया धरना

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:11 PM IST

लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं, एसीपी सहित अन्य लाभ भत्तों की मांगों को लेकर हरियाणा गर्वंमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को दादरी कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया कि उनकी मांगे नहीं मानीं तो दूसरे विभागों के कर्मचारियों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष यूनियन के प्रधान रामफल शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने धरने पर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के बारे में बार-बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं होने पर धरना देने पर मजबूर हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें