दादरी जिले के बाढड़ा पुलिसकर्मियों ने 12 जनवरी से 12 फरवरी तक आयोजित सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सूर्य नमस्कार किया। पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार के फायदों से अवगत करवाया गया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले हर घर परिवार-सूर्य नमस्कार के तहत पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। योगासन के माध्यम से फिटनेस की संस्कृति बनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुरू किया है। सूर्य नमस्कार योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है, सूर्य नमस्कार योग का मूल रूप है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। यह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा।