फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: जिला स्तरीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:21 PM IST

गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में शनिवार को जिला स्तर की खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल रहे। उन्होंने खेलों के महत्व और स्वास्थ्य पर उनके सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित महिलाओं के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता में 5 किमी साइक्लिंग, 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर और डिस्कस थ्रो जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इस बार ग्रामीण महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने महिलाओं को खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 4100, द्वितीय स्थान पर 3100, और तृतीय स्थान पर 2100 की राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बनते हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया। इस आयोजन ने क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें