फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अपराजिता कार्यक्रम कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

महिलाएं और युवती तिजोरी का अनमोल हीरा हैं। हर किसी को अपनी चमक न दिखाएं। चमक लगते ही चोरों की सेंध शुरू होती है। बिना वजह पुरुषों से बातचीत न करें और अपना चाल-चलन व आचरण सही रखें। स्वयं की सुरक्षा का यही अचूक उपाय है। ये बातें सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारियों ने दादरी कार्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही। दरअसल, सोमवार को महिला सुरक्षा व स्वावलंबन थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के बीपीएचओ, झांसी की रानी एक प्रेरणा समूह, दुर्गावाहिनी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा से महिला पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचीं। महिलाओं की सुरक्षा और स्वयं सुरक्षा में स्वावलंबी महिलाओं पर चर्चा की गई। इसमें उन्होंने अपने विचार रखे और जिला में महिला अपराध और किस प्रकार महिलाएं स्वयं सुरक्षा कर सकती हैं, इस प्रकार के टिप्स उन्होंने साझा किए। उन्हाेंने कहा कि जिला में अपराध रेट काफी कम है और इतने कोई मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन देश में राजा और सोनम, यूपी से ड्रम केस व कुछ अन्य मामलों पर उन्होंने अपने विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें