फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मंडियों के बजाय मिलों में सरसों की सीधी खरीद करने का आरोप, आढ़तियों ने रोष स्वरूप की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2026 04:25 PM IST

सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के चार दिन बाद भी दादरी की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू नहीं हो सकी। वहीं अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों व आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बैठक की। बैठक में आढ़तियों ने मिलों में सरसों की सीधी खरीद होने का आरोप लगाया और रोष जताया। आढ़तियों का कहना है कि मार्केट कमेटी की अनदेखी के कारण 90 प्रतिशत तक फसल सीधी मिलों में बेची जा रही है। जिससे मंडी में कारोबार न के बराबर रह गया है। बैठक में पहुंचे मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने कहा कि मिलों में सीधी खरीद पर निगरानी रखने के लिए दो मंडी सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। टीमों के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है लेकिन अभी तक सीधी खरीद का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन मकड़ानियां ने कहा कि सरसों खरीद की व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से सरसों की आवक हो रही है लेकिन मंडी से बाहर सरसों की अवैध रूप से खरीद हो रही है। अब एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आगामी 11 अप्रैल को दादरी आगमन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें