फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी डिपो की 29 बसें पहुंची जींद, यात्रियों ने झेली परेशानी

जींद में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में दादरी डिपो की 29 बसें लगाई गई हैं। इसके कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और उन्होंने आपबीती बताई। बता दें कि डिपो में पहले से ही बसों की कमी बनी हुई है। फिलहाल डिपो में 101 बसें हैं और आज केवल 80 बसों से ही काम चलाया जा रहा है। बसें न मिलने पर यात्री परेशान रहे और बूथ पर बस लगने का इंतजार किया। उन्होंने अपनी परेशानी साझा की। लोग एक-एक घंटे तक बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वे बसों की कमी के चलते लेट पहुंचते हैं और आज बसें कम चलने पर उन्हें और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ यात्रियों ने कैमरे से किनारा किया, लेकिन सरकार से रैली व समारोह आदि में सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग न करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें