फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन, गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले; पुलिस ने हिरासत में लिया

शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2026 10:15 PM IST

हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से छात्रों के समर्थन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी हरियाणा के गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित करीब 20 विधायक व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में लेकर वैन में बिठाया और सेक्टर-3 थाना ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सभी विधायकों ने भी सड़क पर धरना देते हुए छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों के पक्ष में अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें