फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी से मिलीं क्रिकेटर शेफाली वर्मा, डेढ़ करोड़ का कैश अवार्ड मिला

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 02:06 PM IST

विश्व चैम्पियन क्रिकेटर शेफाली वर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर पर शेफाली वर्मा का स्वागत किया।हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया। हरियाणा महिला आयोग ने भी शेफाली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। सीएम ने कहा कि शेफाली ने ना केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया। शेफाली पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। शेफाली वर्मा ने परिवार सहित हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा खेलों का रोल मॉडल है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें