हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की वोट चोरी वाली प्रेस वार्ता पर जुबानी प्रहर करते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी AIEA को ये बताए कि उनके पास कितने बॉम्ब है, वो आए दिन फोके बॉम्ब मारते रहते है। वही विज बोले कि राहुल गांधी लगातार देश को तोड़ने और बांटने वाली बात करते है। इस दौरान अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक सजायप्ता आदमी को स्टेज पर खड़ा कर दिया इन पार्टियों की कथनी और करनी मेंयू बहुत फर्क है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सेना को लेकर एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि देश की 10 % आबादी का सेना पर कब्जा है दलित , पिछड़े वर्ग को नहीं कोई जगह जिसपर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश को तोड़ने वाली बातें करते है बांटने वाली बातें करते है हम सब एक है हम सब भारतीय है सब हिन्दुस्तानी है ये अलग अलग तबकों में बांट कर लोगों को आपस में भिड़वाना चाहते है।