फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों को किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 05:40 PM IST

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा प्रत्येक माह के पहले बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के रूप में मनाते हुए आम नागरिकों व विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया जा रहा है। बुधवार को थाना साइबर क्राइम भिवानी से सिपाही विष्णु कुमार ने टीम के साथ कोचिंग संस्थान में उपस्थित विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी धोखाधड़ी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साइबर टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर बिना सत्यापन के प्रतिक्रिया न दें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। इसके साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर साइबर अवेयरनेस लेक्चर में सिपाही विष्णु कुमार, सिपाही रफीक, एचजीएच बबीन, प्रिंसिपल सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, भीम सिंह, नीरज बुमराह, संजू दलाल उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें