फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर परिजनों ने लगाया जाम, शव लेने से किया इंकार

बवानीखेड़ा में युवा भाजपा नेता हरीश द्वारा जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या मामले में परिजनों ने पुलिस पर बयान बदलने के आरोप लगाए हैं जिसको लेकर परिजनों ने बवानीखेड़ा में भिवानी हांसी मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बवानीखेड़ा निवासी साहिल ने बताया कि उसका भाई 34 वर्षीय हरीश को पिछले कुछ दिनो से धमकियां मिल रही थी। उसका करीब ढाई से तीन लाख रुपये का लेन-देन था। इसी को लेकर उसके भाई पर रुपये लौटाने का काफी दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे दी थी। इसी दबाव में तीन दिन पहले भी उसके भाई ने पांच से सात गोलियां खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उस समय उसने सुसाइड नोट भी लिखा था, लेकिन उसकी जान बच गई थी। इसके बाद दोबारा आरोपियों ने उसके भाई को धमकी दी। जिसके बाद उसके भाई ने फिर से जहरीला पदार्थ निगल लिया। साहिल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके द्वारा दिए गए बयानों को बदल दिया गया है। न ही पुलिस उनकी सुनवाई कर रही है। इससे खफा होकर परिजनों ने बवानीखेड़ा में जाम लगाकर नारेबाजी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें