फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: रसोई घर के मसाले और खाद्य सामग्री में छिपे हैं औषधीय गुण: डॉ. निशा, आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 04:11 PM IST

रसोई घर में प्रयोग होने वाले मसाले और खाद्य सामग्री कई औषधीय गुणों से युक्त होने के कारण सर्दी से बचाव के कई तरह के नुस्खे छुपाएं हुए हैं। ये सभी नुस्खे पुराने समय में काफी प्रचलित रहते थे। लेकिन कुछ लोग आज भी इन नुस्खों और मसालों का प्रयोग करते हैं। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से चिकित्सक डॉ. निशा योग स्पेशलिस्ट ने रसोई घर में प्रयोग होने वाले मसालों के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी सांझा करते हुए बताया कि रसोई घर में सर्दी के मौसम में कई तरह की महत्वपूर्ण सामग्री मौजूद रहती है। वैसे से तो सभी जानते हैं कि हमारे रसोई घर में प्रयोग होने वाली हल्दी, अदरख, काली मिर्च, शहद, सौंफ, लहसुन क्या काम आती हैं। लेकिन फिर भी कुछ जानकारी सभी को होनी जरूरी है। डॉ. निशा ने हल्दी, अदरक, सौंफ, मूंगफली, काली मिर्च, दालचीनी और अलसी के औषधीय गुणों के बारे में बताते हुए कहा.. हल्दी के औषधीय गुण हल्दी रसोई घर की सबसे कॉमन मसाला है। हल्दी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। हल्दी शरीर की सूजन को कम करता है। सूजन चाहे वह शरीर की किसी भी जगह पर हो। अगर हल्दी को दूध के साथ लेते हैं तो इसकी गुणवत्ता और भी बढ़ जाती है। हल्दी मिश्रित दूध सर्दी के मौसम में खांसी और वायरल संक्रमण को खत्म करने में कारगर रहता है। घुटनों की सूजन और दर्द को कम करने के लिए हल्दी और सौंठ के चूर्ण का लेप बना कर लगा सकते हैं। इस लेप के अंदर हम गौमूत्र भी मिश्रित कर लेंगे तो सूजन और भी जल्दी कम हो जाएगी। अदरक के औषधीय गुण छह माह के बाद अगर बच्चे की पहली सर्दी है तो नहाने के बाद शहद और अदरक के रस को बच्चे को चटा दें तो 90 फीसदी सर्दी से बच जाएगा। पहली सर्दी में बच्चे को ठंड को सहन करने में परेशानी होती है। इसलिए उसे शहद और अदरक दें ताकि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें