फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मकर संक्रांति पर प्रसाद वितरित कर बुजुर्गों को बांटे कंबल

लोहड़ी व मकर संक्रांति के पर्व पर हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में प्रसाद वितरित कर बुजुर्गों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जोहड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर पालेराम ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र संभ्रवाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों के बीच मूंगफली, रेवड़ी और प्रसाद वितरित किया। त्योहार की मिठास बांटने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ट्रस्ट द्वारा बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि पर्व और त्योहार केवल उत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के सम्मान की प्रेरणा मिलती है। पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र संभ्रवाल ने कहा कि लोहड़ी और मकर सक्रांति हमारे देश की समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। इस अवसर पर श्रीनिवास, अमन कोहाड़, दीपक मास्टर, आरिफ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें