फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: कोंग्रेस पार्टी में ट्रेनिंग के बाद आएगी और अधिक ताकत: पूर्व स्पीकर, कुलदीप शर्मा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 05:47 PM IST

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब सीधे टकराव के लिए मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इसी साजिश के पर्दाफाश और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस मजबूती से सामने आई है। भिवानी पहुंचे कुलदीप शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलकर “जी राम जी” करना मजदूरों के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी का प्रतीक रही है, लेकिन नाम परिवर्तन कर सरकार इसके मूल उद्देश्य को कमजोर कर रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है। कुलदीप शर्मा ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश आंदोलित है,न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न ही उनके भविष्य को लेकर कोई ठोस नीति दिखाई दे रही है। परिणामस्वरूप युवा वर्ग अपराध की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है और आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें