फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया तोशाम में एसटीपी का औचक निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 07:33 PM IST

सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम कार्यक्रम के दौरान कस्बे में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से एसटीपी के पानी को खेती में प्रयोग किए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों ने केबिनेट मंत्री को बताया कि एसटीपी प्लांट से साफ किए गए पानी को खेती में प्रयोग लाया जा सकता है, जिससे किसानों को लाभ होगा। इस पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से एक प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि उसको अमलीजामा पहनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें