फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हनीट्रैप गिरोह का भंड़ाफोड़, दो महिलाएं व दो युवक गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 04:48 PM IST

भिवानी सीआईए द्वितीय पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। हनीट्रैप में फंसाकर लोगों को जाल में फांस उनसे पैसे ऐंठने के चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिसमें दो आरोपी महिला शामिल हैं। गिरोह के सदस्य अब तक चार से पांच लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं वहीं गिरोह से जुड़े दो से तीन सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी में जुटी है। हनीट्रैप के पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर लोगों से लाखों रुपये ठग रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरोह की सदस्य प्रिया नामक लड़की ने हिसार के युवक देवेंद्र को 10 अक्टूबर को व्हाट्सअप कॉल की और उसे मीठी मीठी बातों में फंसाया। इसके बाद प्रिया ने देवेंद्र को 25 अक्तूबर को कॉल कर भिवानी अपने घर पर बुलाकर घिनौना खेल खेला। प्रिया ने देवेंद्र के कपड़े उतरवाए और फिर बाथरूम में जाकर खुद के उतारे। इसी बीच ये अपने दो साथियों को कॉल कर चुकी थी। प्रिया की कॉल पर राहुल व संदीप नामक युवक अंदर घुसे। ये दोनों प्रिया व देवेन्द्र की नग्न अवस्था में वीडियो बनाने लगे। इसके बाद देवेंद्र से 10 लाख रुपये की मांग की जाती है। डीएसपी ने बताया कि देवेंद्र ने 10 लाख देने से मना किया तो 5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। जिसके बाद 99 हजार यूपीआई से ट्रांसफर करवाए और 2-2 लाख रुपये के दो चेक ले लिये। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित देवेन्द्र ने इस गिरोह का शिकार होने के बाद 19 दिसंबर को भिवानी सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर सीआईए द्वितीय ने देवेंद्र की शिकायत पर प्रिया, सिमी, राहुल व संदीप को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये गिरोह ऐसे ही 4-5 बार लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह में 2-3 लोग और हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें