फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ और पोल टूटने से मुख्य रास्ते अवरुद्ध

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 11:26 AM IST

तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने रात भर तबाही मचाई। रविवार रात भर गरज के साथ बारिश हुई। तेज आंधी की वजह से जिले भर में 250 से अधिक बिजली पोल टूटकर गिर गए वहीं 450 से अधिक पेड़ उखड़कर जमींदोज हो गए। जिसकी वजह से मुख्य रास्ते भी अवरुद्ध हुए। रात भर संबंधित विभागों के अधिकारी रास्तों पर टूटकर गिरे पेड़ों को हटाने के काम में जुटे रहे। लेकिन सोमवार सुबह तक भी कई रास्ते बहाल नहीं हो पाए। भिवानी-जींद, भिवानी-तोशाम, भिवानी-दिनोद, भिवानी-महम मार्ग पर काफी जगह पड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। जिससे वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। कई रास्तों पर तो असंख्य पेड़ टूटने के कारण रूट बदलना पड़ा। जिस कारण वाहन चालकों को भी करीब दस किलोमीटर अधिक दूरी का सफर तय कर भिवानी पहुंचना पड़ा। अंधड़ की वजह से सबसे अधिक नुकसान बिजली निगम को हुआ। जिसमें 75 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गए वहीं 250 से अधिक बिजली पोल टूटने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। जिसे बहाल करने में भी 24 से 35 घंटे का समय लग सकता है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें