फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

जिले के गांव ललहाना में 24 साल के सचिन की हत्या का मामला है। सचिन किन्नरों की गाड़ी का ड्राइवर था और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव किराए के मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो किन्नरों सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है। आरोपी घटना के बाद फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। चरखी दादरी जिले के हड़ौदी गांव का निवासी सचिन पिछले पांच महीनों से ललहाना गांव में किन्नरों की गाड़ी का चालक था और किराए के मकान में रहता था। मंगलवार रात को सचिन ने अपनी मां से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने मानसिक परेशानी का जिक्र किया था। बुधवार सुबह वह अपने मकान में बिस्तर पर मृत पाया गया। पुलिस को सचिन के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें