फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दुष्यंत को लेकर भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयान पर भड़के डॉ अजय चौटाला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 04:42 PM IST

भिवानी पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला ने पीएम मोदी की अपील पर सहमति जताते हुए विधायक रामकुमार के विवादित बयान पर भड़क उठे। अजय चौटाला ने कहा कि लोग बिजली पानी की समस्या से परेशान हैं। पिछले दिनों आंधी से पोल गिरे थे, वो भी अब तक ठीक नहीं किए गए। उन्होंने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के विवादित बयानों पर करारा कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर भाजपा व ब्राह्मणों को खत्म करने व दुष्यंत चौटाला को पैसे का लालची बताया था। इस पर अजय चौटाला पहले तो रामकुमार गौतम को दादा कहकर चुप रहे पर पल भर बाद ही कहा कि जिसके बारे में विधानसभा में 10 किलो गोबर खाने का रिकॉर्ड हो, वो कुछ भी कह सकते हैं। इस दौरान अजय चौटाला ने पीएम मोदी द्वारा देश हित में विदेश सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील का समर्थन किया और कहा कि ये हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ये जिम्मेदारी निभाएंगे तो संकट जल्द खत्म हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें