फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी लघु सचिवालय पर माकपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सुनील कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 04:14 PM IST

भिवानी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आह्वान पर नगरपालिका व दमकल कर्मचारियों और माकपा नेताओं ने भिवानी लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान 13 मई को सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते को तुरंत प्रभाव से लागू किए जाने की मांग की।कामरेड ओम प्रकाश माकपा नेता ने कहा कि सरकार ने 30 जून तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वह अपने वादों से मुकर रही है। सुखदेव सिंह जिला सचिव मंडल सदस्यने कहा कि कर्मचारियों की 14 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पूरे भिवानी और हरियाणा में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे जनता परेशान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें