फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पेयजल समस्या के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का किया घेराव

भिवानी शहर में गहराते पेयजल संकट और सत्तासीन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि भाजपा शासन में आमजन को पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार का पूरा ध्यान केवल पूंजीपतियों की तिजोरियां भरने पर है, जबकि आम नागरिक भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पानी सप्लाई सुचारू नहीं हुई वे जनस्वास्थ्य विभाग को ताला जड़ने पर मजबूर होंगे। जिसके बाद भी सप्लाई सुचारू नहीं हुई विधायक व सांसद आवास का भी घेराव करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने अफसरशाही पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जब प्यासी जनता अपनी समस्या लेकर अधिकारियों को फोन करती है, तो साहब फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते। इस अवसर पर प्रधान ईश्वर शर्मा, नरेश तंवर जीएम, इंटक प्रधान रामोतार खोरड़ा, अनुप बड़ेसरा, एससी सैल प्रधान शिवकुमार चांगिया, विरेंद्र वाल्मीकि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें