फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप हत्याकांड में सीआईए प्रथम ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

भिवानी। बहल के प्रदीप हत्याकांड मामले में सीआईए प्रथम भिवानी ने फरार चल रहे आरोपी महेश निवासी मांढण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। प्रताप निवासी बहल ने थाना बहल में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 24 मई 2026 को शाम करीब 7 बजे उसका पुत्र प्रदीप कुमार उम्र 21 वर्ष घर से गया था, जो काफी देर तक वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर 25 मई 2026 को थाना बहल में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। इसके बाद परिवारजनों को सूचना मिली कि जीआरपी हिसार को सिवानी फाटक के पास एक युवक का शव मिला है। परिवारजन जब जीआरपी हिसार पहुंचे तो मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई थी। 16 जून को सीआईए प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अजय कुमार ने अभियोग में फरार चल रहे सातवें आरोपी महेश को बवानी खेड़ा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महेश को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया गया वहीं आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ मारपीट में शामिल था। इससे पूर्व अभियोग में पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी महेश को वीरवार को फिर से न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें