सावन में बम बम भोले के जयकारों से छोटी काशी भिवानी गूंज उठी है। हरिद्वार व गंगोत्री से पवित्र गंगाजल के साथ कांवड़ियों का तांता लगना शुरू हो गया है। शहर के मुख्य रास्तों से कांवड़ काफिले गुजर रहे हैं। कोई कंधे पर तो कोई वाहन में ही कावड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। शहर के महम रोड स्थित मार्ग पर दिनभर कांवड़ियों के काफिले गुजर रहे हैं, इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह जगह शिविर भी लगे हैं।