फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बलजीत हत्या मामले में चंद घंटों बाद आरोपी गिरफ्तार

सुनील कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 04:43 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने बवानीखेड़ा निवासी बलजीत उर्फ बबुआ हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू किया है। दीपक, प्रीतम, संदीप तथा राजकुमार बवानीखेड़ा के रहने वाले है। प्रबंधक थाना बवानीखेड़ा उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में घायल मोनू बवानीखेड़ा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें