रोहतक में हर साल लगने वाले सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ स्मृति मेला का बुधवार से अस्थल बोहर मठ पर शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय मेले में देश भर से श्रद्धालु जुटें। प्रदेश व देश भर में प्रसिद्ध यह मेला 300 साल से लोगों की आस्था का प्रतीक है। हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। आज मेले का तीसरा दिन है। बाबा बालकनाथ के दर्शन के बाद मेले का समापन होगा।