पानीपत में बरसत रोड स्थित एक गार्डन में शादी समारोह में पहुंचे रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ एक रिटायर्ड फौजी ने दुर्व्यवहार कर गालीगलौज की। सुरक्षा में तैनात पानीपत पुलिस के दो होमगार्ड ने आरोपी को जब पकड़ने का प्रयास किया तो उसने एक होमगार्ड को नाले में धक्का दे दिया।