फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सेक्टर-8 व 9 क्षेत्र की आसानी से हो सकेगी पानी निकासी, खुलेगा बंद किया नाला

सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-8 के क्षेत्र की निकासी करने वाला नाला बंद होने पर स्थानीय निवासियों ने मेयर प्रतिनिधि एवं मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा को अवगत करवाया। इसके बाद सचदेवा ने मौके पर ही निगम कार्यकारी अभियंता, जेई व ठेकेदार को बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर इस समस्या से अवगत करवाया। मौके का निरीक्षण के बाद तय किया गया कि बंद किए गए नाले को दोबारा खोला जाएगा ताकि पानी की निकासी हो सके। मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए सेक्टर-9 में टीपीएस की कनेक्टिविटी के लिए पाइप डालकर कार्य चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार ने नाले को बंद कर दिया, जबकि यह नाला सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-8 के इलाकों से बरसाती पानी को आगे लेकर जाता था। जिससे स्थानीय निवासियों में रोष था। उन्होंने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इस समस्या के बारे में अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें