फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: 11 घंटे बाद खुला हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर

मयूर शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2026 05:56 PM IST

11 घंटे बाद आखिरकार अंबाला पुलिस ने हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर को लोगों के लिए खोल दिया। सुबह 5 बजे अंबाला अमृतसर राजमार्ग को दोनों तरफ से पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। इसका प्रमुख कारण था कि पंजाब के किसानों ने ट्रेड डील को लेकर दिल्ली चलो का आह्वान किया था। इसके बाद वह बसों में बैठककर चल भी दिए थे। ऐसे में सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर ही रोक लिया। इसके बाद किसान राजमार्ग पर ही बैठ गए ओर नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख सरकार की तरफ से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा किसान नेताओं से बात करने पहुंचे। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कृषि मंत्री से मांग रखी कि उनके जिन किसान नेताओं को हिरासत में लिया है उन्हें रिहा किया जाए। इसके साथ ही ट्रेड डील के संबंध में उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात कराई जाए। दोनों ही मांगें कृषि मंत्री ने मान लीं। इसके कुछ देर बाद शाम चार बजे पुलिस ने बेरिकेडिंग हटा दिए। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें