फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: 13 केंद्रों पर 3388 छात्रों ने दी राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 04:22 PM IST

राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत रविवार को शहर व कैंट में 13 केंद्र पर लिखित परीक्षा करवाई गई। परीक्षा देने के लिए 3874 में से 3388 विद्यार्थी पहुंचे। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई। परीक्षा को करवाने के लिए केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ केंद्र के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर में भी गेट के बाहर अपने बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकृत विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें