फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में वाल्मीकि धर्मशाला के पीछे कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण

नवरात्र के चौथे दिन कैंट की इंदिरा कॉलोनी वाल्मीकि धर्मशाला के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे कूड़े के ढेर में लड़के का भ्रूण मिला। राहगीरों की नजर भ्रूण पर पड़ी तो सफेद चादर में लिपटे भ्रूण पर मक्खियां भिनभिना रही थी। प्रत्यक्षदर्शी अनिल ने बताया कि वह कुत्ता घुमाने आए तो भ्रूण देखा था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चंद मिनटों पहले ही भ्रूण को कूड़े के ढेर में छोड़ गया होगा। डायल-112 के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा। भ्रूण के सभी अंग विकसित हो चुके थे। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट के पोस्टमार्टम से ही मौत के कारण व सही समय का पता चल जाएगा। अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, भ्रूण मिलने पर इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें