फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में गेहूं के फानों में लगी आग, कई एकड़ हुए खाक

चौड़मस्तपुर और मुजफ्फर गांव में मंगलवार सुबह खेतों में आग लग गई। आग के कारण लगभग कई एकड़ क्षेत्र में फसल अवशेष जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह 9 बजे मुजफ्फर गांव में आग की घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद जब तक फायर ब्रिगेट की गाड़ियां पहुंचती तब तक तेज हवा के कारण आग चौड़मस्तपुर गांव में स्थित खेत तक पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग काे बुझाने का प्रयास किया। दो गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने को अग्निशमन कर्मी कोशिश कर रहे थे, इस दौरान तेज हवा से आग आगे ही बढ़ती जा रही थी। हालांकि 11 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। वहीं दूसरी घटना शहर के कपड़ा मार्केट में हुई। यहां कचरे में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए स्थानीय लोग एकत्रित दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें