फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम की बेसमेंट में घुसे पानी से लाखों का नुकसान, व्यापारी ने आत्मदाह की कोशिश

बरसात के बाद फर्नीचर के शोरूम में बनी बेसमेंट में जलभराव से शोरूम संचालक को ढाई लाख का नुकसान हो गया। इससे परेशान होकर संचालक ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया। दुकानदार सुमेर चंद उर्फ काका धीमान ने पंचायत और स्थानीय प्रशासन पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि नाले का पानी उसके शोरूम के बेसमेंट में भर गया है, जिससे लाखों का सामान खराब हो गया है। कई बार पंचायत को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें