फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: घास मंडी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 10:59 PM IST

शहर के घास मंडी स्थित खोसला फिलिंग स्टेशन पर वीरवार शाम अफरा-तफरी मच गई। एक कार सवार व्यक्ति वहां एक संदिग्ध बॉक्स छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे की गहन जांच के बाद बॉक्स से नारियल और शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। रेलवे ड्यूटी लिखा मिला फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार, शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच एक कार डीजल डलवाने पहुंची, जिस पर रेलवे ड्यूटी लिखा हुआ था। डीजल डलवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान के बारे में पूछा, तो चालक ने नकद या ऑनलाइन भुगतान न होने की बात कही। कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाकर चालक ने पंप पर एक अच्छी तरह से पैक किया हुआ बॉक्स रख दिया और अचानक कार स्टार्ट कर वहां से भाग निकला। पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की कार्रवाई बॉक्स संदिग्ध लगने पर पंप मालिक ने तुरंत अंबाला सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज जरनैल सिंह और कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। डॉ. प्रमिला के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया और करीब 90 मिनट तक बारीकी से जांच की गई। शराब के खाली पव्वे मिले बम निरोधक दस्ते की इंचार्ज डॉ. प्रमिला ने बताया कि बॉक्स को इस तरह पैक किया गया था जैसे उसमें कोई कीमती सामान हो। बॉक्स खोलने पर उसमें से एक नारियल, नारियल के चार टुकड़े और देशी शराब के चार खाली पव्वे बरामद हुए। कार को पगड़ीधारी व्यक्ति चला रहा था फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार कार को एक पगड़ीधारी व्यक्ति चला रहा था, जिसके साथ एक युवक और पीछे की सीट पर लैपटॉप चलाती हुई एक युवती सवार थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवारों की तलाश कर रही है ताकि भुगतान न करने और दहशत फैलाने के कारणों का पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें