हरियाणा के अंबाला के गांव मंगलोर के साथ लगती बेगना नदी किनारे जंगल में लगभग 232 पुराने बम शैल का जखीरा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शहजादपुर राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों व बम निरोधक दस्ते को सूचना दी।