फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में कांग्रेस के इस ‘सीक्रेट प्लान’ से बढ़ेगी बीजेपी की परेशानी!

Fri, 14 Oct 2022 04:08 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं का मानना है कि बड़े नेताओं की अनुपस्थिति में बड़ी रैलियां आयोजित न करने के बाद भी कांग्रेस का चुनावी अभियान निचले स्तर पर काफी तेजी के साथ चल रहा है। विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के बीच वह लगातार पैठ बना रही है। कांग्रेस ने एक रणनीति के अंतर्गत गुजरात के सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए विशेष प्रभारियों की नियुक्ति कर इसी रणनीति को आगे बढ़ाया था। जुलाई में प्रदेश में पार्टी में सात कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भी हर समुदाय और हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें