गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार अब धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है. राज्य की कुल 182 विधान सभा सीटों पर दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है. गुजरात ऐसा राज्य जहां पिछले 27 वर्षों से सीधा मुकाबला देश की दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही होता आया है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी राज्य में चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.