गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले फेज के लिए 89 सीटों पर मतदान है....इस बार की वोटिंग की खास बात ये है कि इस बार के चुनाव में युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला है..वोटिंग के दौरान ऐसी तमाम तरह की तस्वीरें भी सामने आई जिसमें कोई मतदाताओं को उत्साहित करते हुए दिखॉाई दे रहा है और कोई सामाजिक मुद्दों को उजागर करते हुए दिखाई पड़ रहा है...अमरेली से कांग्रेस विधायक परेश धनानी अनोखे अंदाज में वोट करने पहुंचे...उन्होंने पेट्रोल डीजल और ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की और इसके लिए घर से साइकिल पर गैस सिलेंडर लाद कर पोलिंग बूथ की ओर निकल पड़े कांग्रेस विधायक परेश धनानी...तो वहीं सूरत की महापौर हेमाली बोघावाला का अनोखा अंदाज देखने को मिला है....हेमाली अड़ाजन स्थित अपने घर से साइकिल से वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची