प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्री और सांसद गुजरात के चुनाव में भाजपा की ओर से लगातार रैलियां कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के तमाम सांसदों से लेकर अन्य बड़े नेता गुजरात के चुनावी मैदान में जनता के बीच पहुंच चुके हैं। गुजरात में दो बड़ी पार्टियों के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी गुजरात में राजनीतिक माहौल को भांपते हुए रैलियों के जरिए अपनी एंट्री कर चुकी है।