गुजरात में चुनाव को लेकर माहौल चरम पर है। गुजरात में चुनाव के अब गिनती के दिन बचे हैं। भाजपा से लेकर आप के सभी प्रमुख नेताओं ने गुजरात में अब तक कई रैलियां और बड़ी-बड़ी जनसभाएं कर डालीं। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर गांधी परिवार के किसी बड़े नाम ने गुजरात में अब तक न तो प्रचार किया है और आज की तारीख तक गुजरात में न तो उनके प्रचार का कोई शेड्यूल जारी हुआ है। कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक जो उनकी चुनावी रणनीति बनी है, यह उसी का यह हिस्सा है। फिलहाल कल खत्म होने वाली गुजरात संकल्प यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह 'बूस्टर डोज' के तौर पर कांग्रेस के नेताओं को जमीन पर उतारने की योजना बना रही है।