फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के सीएम फेस इसुदान गढ़वी ने खारिज किया एक्जिट पोल, गुजरात में अब भी बहुमत की उम्मीद

Tue, 06 Dec 2022 04:29 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात में विधानसभा के लिए आखिरी चरण के मतदान के ठीक बाद आए कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी का जादू बरकरार रहेगा। 27 साल के शासन के बाद फिर से जनता ने भाजपा पर ही विश्वास जताया है। खास बात है कि इन एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा की सीटों में इजाफा भी हो सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी की एंट्री के चलते कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। एग्जिट पोल आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में आम आदमी पार्टी को बहुत ही कम सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, गुजरात में किसकी सरकार बनती है यह तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें