फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोरखपुर में 22 अप्रैल को बदल सकता है मौसम का मिजाज

Tue, 19 Apr 2022 01:26 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

अगले दो दिनों में तपिश भरी गर्मी से निजात मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 अप्रैल को गोरखपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। महराजगंज में आठ से 10 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

उधर, मंगलवार सुबह हल्के बादलों ने मौसम खुशनुमा कर दिया, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख होते गए। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम पारा लगातार चौथे दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा।

 मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से 22 अप्रैल को गोरखपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इसका ज्यादा प्रभाव महराजगंज में रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें