मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में युवाओं में खासा उत्साह दिखा। टैबलेट पाकर उनके चेहरे खिल उठे। युवाओं ने कहा कि वे इसका उपयोग पढ़ाई और अन्य उपयोगी कार्यों में करेंगे। इस पहल से उन्हें डिजिटल माध्यम से शिक्षा हासिल करने में सहूलियत मिलेगी।