गोरखपुर में कैंट पुलिस ने बैंकाक से सोने की तस्करी कर स्थानीय बाजारों में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 960 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से दो लाख रुपये नकद भी मिले हैं।