फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानीराम पुल पर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

गोरखपुर-सोनौली मार्ग के मानीराम रेलवे ऊपरगामी ब्रिज पर सोमवार रात करीब 2 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक पीपीगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मानीराम पुल पर पहुंचा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया और सड़क किनारे लगे कंक्रीट के रेलिंग से टकराकर पलट गया। राहत की बात ये रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा। अगर गिरता तो नीचे सर्विस लेन और घरों में बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें