गोला में ब्लाक कर्मियों को ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण गोरखपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सोमवार को गोला ब्लाक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक के कर्मचारियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) निर्माण की बारीकियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में पारदर्शी और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है। इसमें कर्मचारियों को GPDP तैयार करने की प्रक्रिया, बजट प्रावधान, प्राथमिकताओं का चयन और ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की विधि के बारे में बताया गया।