राप्ती का जलस्तर बढ़ा, ददरी–नकईल घाट पर नाव बनी सहारा चिल्लूपार। क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने पर ददरी–नकईल घाट का पीपा पुल 15 जून को हटा लिया गया।अब गोरखपुर और देवरिया के बीच आवागमन पूरी तरह नावों पर निर्भर हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, किसान, व्यापारी और मरीज जोखिम उठाकर नदी पार कर रहे हैं। बरसात में हर वर्ष यही स्थिति बनने से हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि ददरी–नकईल घाट पर स्थायी पुल बनने से वर्षभर सुरक्षित आवागमन, व्यापार, कृषि और शिक्षा को लाभ मिलेगा। उन्होंने शासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है।