दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले के विरोध की गूंज बुधवार को बड़हलगंज में भी सुनाई दी। नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।