फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

जय नारायण पांडेय Updated Thu, 02 Jul 2026 05:58 PM IST

उनवल खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई गई। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस समेत अन्य संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने और जलभराव न होने देने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें